भारत 365 न्यूज

WPL MI vs GG live मुंबई इंडियंस वर्सेस गुजरात जायंट्स लाइव

WPL MI vs GG मुंबई इंडियंस वर्सेस गुजरात जायंट्स। दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला आखिरकार आ ही गया । हालांकि मुंबई इंडियंस के पास एक मौका जरूर था कि वो सीधे तौर पर WPL 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना लेते, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उनकी हार ने ये रास्ता बंद कर दिया। अब उन्हें ये लंबा रास्ता अपनाना पड़ेगा। आज का मैच जो भी टीम जीतेगा वो फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से खिताब के लिए भिड़ेगा।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने सीधे तौर पर फाइनल में एंट्री प्राप्त कर ली है। यह तीसरा ऐसा मौका है जब दिल्ली कैपिटल्स ने सीधे तौर पर फाइनल में जगह बनाई है।  मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल पर पहला स्थान हासिल किया था, जिसमें उन्होंने आठ मैच में से पांच मैच जीत कर दस अंक हासिल किए थे।
हालांकि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने भी 10 अंक हासिल किए थे लेकिन उनका नेट रन रेट दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले कम था। जहां दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट +0.396 था वहीं मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +0.192 था।

कब होगा WPL Final फाइनल?

आज के मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो 15 मार्च को होने वाले फाइनल में खेलेगी।
MI vs GG

MI vs GG head to head मुंबई इंडियंस वर्सेस गुजरात जायंट्स आमने सामने का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के फैंस इस बात से काफी खुश होंगे कि पिछले पांच मैचों में जिसमें ये दोनों टीमें आपस में भिड़ी हैं उसमें पांचों मैच में मुमई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के ऊपर जीत हासिल की है। हालांकि 10 मार्च को खेले गए मैच में गुजरात जायंट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वो मात्र नौ रनों से हार गई थी। गुजरात जायंट्स के फैंस इस बात से अपनी उम्मीदों को जग के रखेंगे।

MI vs GG recent form मुंबई इंडियंस वर्सेस गुजरात जायंट्स हाल का फॉर्म

दोनो ही टीमों ने अपने पिछले पांच मैचों में तीन में जीत दर्ज की है और दो में हार का सामना किया है। इस लिहाज से दोनों ही टीमें एक तरह की ही स्थिति में हैं, और आज का यह मैच बहुत ज्यादा रोमांचक होने वाला है। हालांकि दोनों ही टीम्स ने अपने आखिरी मैच में हार का सामना किया था और वो आज के मैच में इस स्थिति को बदलना चाहेंगे।

MI vs GG key players मुंबई इंडियंस वर्सेस गुजरात जायंट्स किन पर होगी नजर

मुंबई इंडियंस के तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही काफी शानदार प्रदर्शन किया गया है। नताली स्किवर ब्रंट जबरदस्त फॉर्म में हैं और पिछले मैच में उन्होंने अपना पांचवां अर्धशतक मात्र उन्नतीस गेंदों में जड़ा। उन्होंने कुल पैंतीस गेंदों में 69 रन बनाए।  वो इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर भी हैं। वहीं गेंदबाजी में भी मुंबई इंडियंस की तरफ से हेली मैथ्यूज  और अमेलिया केरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों ही गेंदबाज इस सीजन की सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले मैच में हेली मैथ्यूज ने 37 रन देकर दो विकेट लिए थे वहीं अमेलिया केरी ने 47 रन दे कर एक विकेट लिया था।
गुजरात जायंट्स के लिए यह पहला मौका है जब वो प्ले ऑफस में पहुंचे हैं और उनका ये प्रयास होगा कि इस मैच को जीत कर फाइनल में जगह बनाएं। ऐश गार्डनर ने गुजरात जायंट्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उनकी कप्तानी भी लाजवाब रही है। बल्लेबाजी में बेथ मूनी और हरलीन देओल पर सबकी निगाहें होंगी। वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो भारती फूलमाली और फेब लिचफील्ड से अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।
कुल मिला कर यह एक जबरदस्त और रोमांचक मैच होने वाला है और खिताब की रेस में यह एक अहम मैच होने वाला है।

लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जिओ हॉटस्टार का लिंक क्लिक करें – Jio Hotstar

ये भी पढ़ें –

India Vs New Zealand Final Important stats भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल रोचक तथ्य
India Vs New Zealand live score Final भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर
Exit mobile version