WPL 2025 Final MI vs DC वूमेन’एस प्रीमियर लीग 2025 फाइनल पूरी जानकारी

WPL 2025 Final MI vs DC वूमेन’एस प्रीमियर लीग 2025 फाइनल मुंबई इंडियंस वर्सेस्बदिलाई कैपिटल –  वूमेन’एस प्रीमियर लीग 2025 का ग्रांड फिनाले 15 मार्च 2025 को खेला जाएगा। महीने भर के इंतजार के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई है जब वूमेन’एस प्रीमियर लीग 2025 में सबसे मजबूत दो टीमें फाइनल मुकाबले में उतरेंगी और खिताब की दावेदारी पेश करेंगी। वूमेन’एस प्रीमियर लीग के इस ग्रैंड फिनाले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सही मायने में फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि ये दोनों टीम ही इस टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ टीम हैं।

WPL 2025 Final

WPL 2025 Final Team Record team record टीम रिकॉर्ड

जहां तक दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार तीन बार फाइनल्स में सीधे तौर पर एंट्री प्राप्त की है हालांकि उनके लिए दुख की बात यह है कि वो अभी तक एक बार भी खिताब जीत नहीं पाए हैं। इस मामले में मुंबई इंडियंस का यह दूसरा फाइनल होगा और पहले फाइनल में जब उन्होंने जगह बनाई थी तो उस फाइनल मैच को उन्होंने जीता था। मुंबई इंडियंस के फैंस इस उम्मीद में हैं की टीम के कन्वर्शन रेट को देखते हुए वो इस बार भी फाइनल को जीत कर खिताब को अपने नाम करेंगे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को भरोसा है कि उनकी टीम इस बार जीत हासिल कर पिछले हार की भरपाई करेंगे।

WPL 2025 performance वूमेन’एस प्रीमियर लीग 2025 परफॉर्मेंस

इस सीजन में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और फाइनल में जगह बनाई है। दानों ही टीमों ने ग्रुप स्टेज में अपने आठ में से पांच मुकाबले जीते हैं। हालांकि नेट रन रेट बेहतर होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में सीधी एंट्री प्राप्त की। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन जो तीन मैच हारे हैं, उसमें से दो बार वो दिल्ली कैपिटल्स से ही हारे हैं।

WPL 2025 Final वूमेन’एस प्रीमियर लीग 2025 फाइनल किन पर होगी नजर

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में स्किवर ब्रंट ने जबरदस्त फॉर्म का प्रदर्शन किया है और  आखरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने अपना पांचवां अर्धशतक बनाया था और कुल पैंतीस गेंदों में 69 रन बनाए थे ।  वो इस सीजन की सर्वाधिक रन स्कोरर भी हैं। वहीं गेंदबाजी में भी हेली मैथ्यूज और अमेलिया केरी ने मुंबई इंडियंस की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स से कप्तान मेग लैनिंग  और शेफाली वर्मा ने बहुत बढ़िया बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। मेग लैनिंग ने इस टूर्नामेंट में अपना सर्वाधिक 92 रन का स्कोर बनाया है। गेंदबाजी में जॉनसेन ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
कुल मिला के यह कहा जा सकता है कि यह एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला होगा और फैंस इस मैच को के के काफी उत्साहित हैं।

Leave a Comment

Telegram