Mohammedan SC vs East Bengal मोहम्मडन स्पोर्टिंग बनाम ईस्ट बंगाल एफसी, इंडियन सुपर लीग 2024-25 मैच आज शाम 7:30 बजे साल्ट लेक स्टेडियम में शुरू हो गया है! मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें वापसी की कोशिश में हैं। मोहम्मडन एससी, अपने पहले आईएसएल अभियान में बेहद जरूरी जीत की तलाश में है।
आईएसएल की आधिकारिक वेबसाइट- ISL Official Website.

समाचार लिखे जाने तक ईस्ट बंगाल ने मैच में एक गोल के साथ बढत बना ली है। महेश नाओरेम ने ईस्ट बंगाल के लिए27वें मिनट में गोल किया, जिससे उनके टीम को 1-0 की अहम बढ़त मिल गई। वह बाएं कोने पर एक मुश्किल स्थिति से शॉट लगा कर गोल किया। गोल सेट-अप करने में विष्णु ने उनका साथ दिया। महेश ने पिछले सीजन में केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ दो गोल किए थे।
ईस्ट बंगाल के लिए बाउली आक्रमण में सक्रिय रहे हैं, लेकिन उनकी फिनिशिंग ने उन्हें अब तक निराश किया है। उनके पास 29वें मिनट में और 36वें मिनट में दो मौके थे, लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह मुकाबला काफ़ी महत्व रखता है और रोमांचक होने का वादा करता है। इंडियन सुपर लीग (ISL) भारतीय फुटबॉल का सबसे प्रमुख और रोमांचक टूर्नामेंट है, जिसे 2014 में लॉन्च किया गया था।
ISL का उद्देश्य भारतीय फुटबॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और देश में फुटबॉल के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ाना है। यह लीग एशिया की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिस्पर्धी लीगों में से एक बन चुकी है।
ये भी पढ़ें -
Champions Trophy schedule, squad चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच शेड्यूल, भारत की टीम