Krrish 4 release date क्रिश 4 कब रिलीज होगी? Krrish 4 क्रिश 4 में विलेन कौन होगा? अभिनेत्री कौन होंगी? पूरी जानकारी…

Krrish 4 release date क्रिश 4 कब रिलीज होगी? Krrish 4 क्रिश 4 में विलेन कौन होगा? अभिनेत्री कौन होंगी? पूरी जानकारी…

क्रिश मूवी सीरीज के फैंस काफी लंबे समय से उसके अगले फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और अब उम्मीद है की उनका इंतजार शायद जल्द खत्म हो जाए । आपको बता दें कि क्रिश 3 फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी और उसके बाद से ही क्रिश मूवी सीरीज के फैंस बेसब्री से इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। सुपरहीरो पर आधारित यह एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है।

Krrish 4 release date

Krrish 4 क्रिश 4 कब रिलीज होगी?

Krrish 4 क्रिश 4 मूवी के रिलीज को ले कर अटकलें तेज हो गई हैं । इसकी मुख्य वजह फिल्म निर्माता राकेश रौशन द्वारा किये गए एक ट्वीट को माना जा रहा है। राकेश रौशन ने ये ट्वीट किया है –

इस ट्वीट से ये लगभग तय माना जा रहा है कि ह्रितिक रौशन क्रिश 4 के साथ बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि जैसे उन्होंने एक से एक मुश्किल रोल को बतौर अभिनेता बखूबी निभाया है वैसे ही वो बतौर निर्देशक भी अपना लोहा मनवाएंगे। पिता राकेश रौशन के मार्गदर्शन में उन्होंने अभिनय की दुनियां में तहलका मचा दिया था, और कहो न प्यार है फिल्म से वो रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। फैंस क्रिश 4 को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसमें वो अपने चहेते ह्रितिक रौशन को बतौर अभिनेता और निर्देशक  के रूप में देखेंगेl

क्रिश 4 कब होगी रिलीज ? Krrish 4 release date

क्रिश 4 के साल 2026 के शुरुआत में ही रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। कुछ सूत्रों का ये भी मानना है कि क्रिश 4 की शूटिंग में किसी कारण से थोड़ी देरी भी हो गई है। ऐसे स्थिति में अभी ये सटीक तरीके से कहना मुश्किल होगा कि क्रिश 4 2026 में कब रिलीज होगा, लेकिन अब ये तय है कि इस सीरीज के फैंस का इंतजार जल्द खत्म होगा।

क्रिश 4 में हेरोइन कौन होंगी ?

खबरों की मानें तो क्रिश 4 फिल्म में नोरा फ़तेही अहम भूमिका में दिख सकती हैं। उनका इस फिल्म में काम करना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा ये भी खबरें आ रही हैं कि प्रीति जिंटा भी एक बार फिर से अपने निशा की भूमिका में नजर आ सकती हैं। देखनेवाली बात यह होगी की क्या प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी या नहीं। अभी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुछ फैंस ये भी कयास लगा रहे कि क्या कोई और अभिनेत्री भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी, जो मुख्य भूमिका में नजर आएंगी या नोरा फ़तेही ही मुख्य भूमिका में रहेंगी ।

क्रिश 4 में विलेन कौन होगा ?

क्रिश 3 में अभिनेता विवेक ओबेरॉय में विलेन की भूमिका निभाई थी और दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा था। देखने वाली बात यह होगी कि क्या वो क्रिश 4 में भी अपने रोल को दुबारा से निभाएंगे या हमें कोई नया विलेन देखने को मिलेगा? सूत्रों के हिसाब से अभिनेता विवेक ओबेरॉय कैमियो में नज़र आ सकते हैं।उनका रोल छोटा सा होगा। बाकी मुख्य विलेन का किरदार कौन निभाएंगे इसपर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्रिश 4 की स्टोरीलाइन क्या होगी?

क्रिश सीरीज की सारी फिल्में अपने दमदार और साइंटिफिक स्टोरीलाइन के लिए जाना जाता है। इस फ्रेंचाइजी की हर मूवी में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिला है, जिसे उन्होंने काफी पसंद किया है। इसी को देखते हुए, उम्मीद लगाई जा रही है कि क्रिश 4 में भी एक नई स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी जो दर्शकों को खूब लुभा सकती है। अफवाहें की अगर मानें तो क्रिश 4 की स्टोरी टाइम ट्रैवल पर निर्धारित हो सकती है। टाइम ट्रेवल का अर्थ है एक व्यक्ति भूतकाल या भविष्यकाल में जा सकता है। इस लिहाज से यह मूवी काफी रोमांचक हो सकती है क्योंकि यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सुपरहीरो टाइम ट्रैवल कर के क्या क्या करेगा। कैसे उसके टाइम ट्रैवल से चीजें बदलेंगी और लोगों को फायदा मिलेगा।
क्रिश 4 निर्देशक ह्रितिक रौशन
क्रिश 4 अभिनेता ह्रितिक रौशन
क्रिश 4 निर्माता राकेश रौशन और आदित्य चोपड़ा
धीरे धीरे इस फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।
ये भी पढ़ें
इस पोस्ट में डाली गईं जानकारी की पुष्टि भरत 365 न्यूज नहीं करता और पाठक से अनुरोध है की वो अपने स्तर से जांच कर के ही खबरों पर भरोसा करें।

Leave a Comment

Telegram